फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ya-Na was the sixth day evaluation

हां-ना के बीच छठे दिन किया मूल्यांकन

Sat, 04 Apr 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 04 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ya-Na was the sixth day evaluation
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के विभिन्न गुटों द्वारा किया जा मूल्यांकन बहिष्कार शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। हालांकि प्रशासन की सख्ती के बाद शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने किसी भी शिक्षक को मूल्यांकन करने से नहीं रोका। परिणाम रहा कि सभी केंद्रों पर मूल्यांकन के लिए शिक्षक पहुंचे और कापियों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन


मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे शिक्षक मूल्यांकन केंद्र के बाहर गेट पर अपना अड्डा बना लिए। मूल्यांकन केंद्रों पर पुलिस बल की व्यापक व्यवस्था थी। हालांकि मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे शिक्षकों ने किसी भी शिक्षक को मूल्यांकन करने से नहीं रोका। शर्मा गुट और ठकुराई गुट के मूल्यांकन बहिष्कार से हटने के बाद उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनरायन गुट, रामजन्म सिंह गुट, पांडेय गुट और वित्तविहीन शिक्षक संघ अभी भी मूल्यांकन का बहिष्कार करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

 चेतनरायन गुट के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में चारों मूल्यांकन केंद्रों का भ्रमण किया गया। उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों के साथ धरना-प्रदर्शन करते हुए मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। वहीं, रामजन्म सिंह गुट द्वारा जिलाध्यक्ष इरफान अहमद के नेतृत्व में चारों मूल्यांकन केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने सभी शिक्षकों से सुबह नौ बजे मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचने की अपील की और बहिष्कार का निर्णय लिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक सवित्त और वित्तविहीन संयुक्त मोर्चा द्वारा भी शनिवार को मूल्यांकन का बहिष्कार किया गया। मोर्चा के संयोजक शैलेश राय, अध्यक्ष डा. सुधीर लाल श्रीवास्तव ने मूल्यांकन केंद्रों का दौरा किया। कहा कि मांगों के समर्थन के रविवार को आजमगढ़ मुख्य चौक पर चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed