{"_id":"682787301c758e0fa402b0c4","slug":"xen-sahab-please-have-mercy-i-am-a-heart-patient-arazibagh-is-in-darkness-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-131525-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एक्सईएन साहब रहम करिए... हार्ट का मरीज हूं, आराजीबाग अंधेरे में है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एक्सईएन साहब रहम करिए... हार्ट का मरीज हूं, आराजीबाग अंधेरे में है
विज्ञापन
आजमगढ़। एक्सईएन साहब रहम करिए.. हार्ट का मरीज हूं, आराजीबाग मुहल्ला अंधेरे में है। बिजली न होने से एसी, पंखा, कूलर नहीं चल पा रहे हैं। यह दर्द शहर के आराजीबाग के रहने वाले एक बुजुर्ग अधिवक्ता का है। बृहस्पतिवार की रात एक बजे तक जब बिजली नहीं आई तो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में बिजली संकट ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पूरे साल चले मेंटेनेंस कार्यों के बावजूद बिजली निगम गर्मी के दिनों में निर्बाध आपूर्ति देने में नाकाम साबित हो रहा है।
तापमान बढ़ने के साथ बिजली आपूर्ति पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। रातों की नींद खराब होने से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार की रात एक बजे तक बिजली नहीं थी। विभाग के अधिकारियों का शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति का दावा खोखला साबित हो रहा है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी लेने के लिए जब लोग अधिकारियों के मोबाइल पर फोन किए तो फोन नहीं उठ रहा है। जिन कर्मचारियों की रात में फाल्ट दूर करने के लिए ड्यूटी लग रही है। वह ड्यूटी से नदारद रहते हैं। फोन तक स्विच ऑफ हो जा रहे हैं। टाउन क्षेत्र में 22 और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटा बिजली देने का आदेश है, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है। वहीं, लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों को और परेशान कर रखा है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।