फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   X-ray machine is closed since one month, TB patients are facing problem in getting tests done

Azamgarh News: एक माह से बंद पड़ी एक्सरे मशीन, जांच कराने के लिए परेशान हो रहे टीबी मरीज

Sun, 19 Jan 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine is closed since one month, TB patients are facing problem in getting tests done
बलरामपुर। मार्च तक देश को टीबी मुक्त बनाने की राह में आजमगढ़ का क्षय रोग विभाग लचर रवैया अपनाए हुए है। मंडलीय जिला चिकित्सालय पर टीबी क्लीनिक पर एक्सरे मशीन पिछले एक माह से बंद पड़ी है।
विज्ञापन

एक्सरे फिल्म न होने की वजह से मरीजों को इधर-उधर भागदौड़ करनी पड़ती है। एक्सरे कराने के लिए सामान्य मरीजों के बीच घंटों लाइन में इंतजार करते हुए टीबी मरीज परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में क्षय रोग विभाग की अनदेखी की वजह से मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जानकारी मुताबिक, क्षय रोग विभाग में एक्सरे मशीन लगाई गई थी। यहां पर टीबी से जुड़े मरीज आकर अपनी जांच कराते थे। जिस कक्ष में एक्सरे मशीन लगा था उस कक्ष से लगभग एक माह पूर्व मशीन को निकालकर ट्रॉमा सेंटर में रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा कि जहां पर एक्सरे मशीन लगी थी वहां पर सीटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी। ऐसे में लगभग एक माह से बंद पड़ी एक्सरे मरीज न सिर्फ टीबी मरीजों की तकलीफ बढ़ा रही है। बल्कि सामान्य मरीजों को भी टीबी का खतरा पैदा कर रही है। यह टीबी मरीज एक्सरे कराने के लिए सामान्य मरीजों के बीच लग जाते हैं। कई बार लंबी लाइन देखकर घर वापस लौट जाते हैं। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed