फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wrong injection kills only son, youth dies

Azamgarh News: गलत इंजेक्शन से इकलौते बेटे की गई जान, युवक की मौत

Mon, 23 Dec 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Wrong injection kills only son, youth dies
अहरौला। थाना क्षेत्र के एक डाक्टर पर बवासीर ठीक करने की गारंटी लेने व गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की मौत हो गई। मरीज के पिता ने अहरौला थाने पर तहरीर देकर डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं इकलौते बेेटे की मौत से परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाहपुर गांव निवासी धीरजू राजभर पुत्र लौहर के द्वारा अहरौला थाना में मुकदमा दर्ज कराया है कि मेरे पुत्र विशाल (25) को बवासीर था कि शाहपुर बाजार में डां.जंगबहादुर ने क्लीनिक खोल रखी है। उनके द्वारा छह हजार रुपए लेकर गारंटी ली कि मैं बवासीर को जड़ से खत्म कर दूंगा। पैसा लेकर उनके द्वारा पता नहीं कौन सा इंजेक्शन लगाया गया कि लड़के का खून गिरना बंद नहीं हुआ। हालत खराब होने पर आजमगढ़ ले गया वहां से वाराणसी रेफर हुआ। वाराणसी से भी लोहिया अस्पताल लखनऊ में वहां से भी रेफर कर दिया गया। किंग जार्ज में इलाज कर घर भेज दिया गया। शनिवार की शाम हालत गंभीर होने पर परिजन विशाल को इलाज को आजमगढ़ ले जा रहे थे कि अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। घर का इकलौता चिराग बुझने से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। विशाल अपने माता-पिता के देख रेख के साथ घर खर्च को कुछ काम भी करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा तो लोगों के आंसू नहीं रुक रहे थे।
विज्ञापन


00

तीस बेड की सीएचसी पर नहीं कोई सुविधा

यहां मरीजों के सुविधा को 30 बेड का अहरौला सीएचसी तो है लेकिन यहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। चाहे विशेषज्ञ डॉ की बात करें चाहे जांच की व्यवस्था को न तो यहां एक्सरे मशीन है न ही सोनोग्राफी है। यहां तक की चार उपकेंद्र पर कोई डाक्टर नहीं है। जांच के लिए लोग प्राइवेट लैबों का सहारा है। जहां मनमाने ढंग से रिपोर्ट तैयार कर मरीज को दे दी जाती है। डॉक्टर उसी जांच रिपोर्ट पर भारी भरकम दवा से इलाज शुरू करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

इस मामले में सीएचसी अहरौला के अधीक्षक डॉ. मोहनलाल ने बताया कि मामले को लेकर थाना अध्यक्ष ने बात की है फिलहाल यह पूरा मामला जांच का विषय है फिलहाल डॉक्टर के पास कोई डिग्री या डिप्लोमा है या नहीं। इसका भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed