फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wrestling players will represent the district in the country, state and abroad

कुश्ती के खिलाड़ी करेंगे देश, प्रदेश व विदेश में जनपद का प्रतिनिधित्व

Sun, 07 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Wrestling players will represent the district in the country, state and abroad
आजमगढ़। खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत सरकार की ओर से ओडीओपी की तर्ज पर जनपद से कुश्ती खेल का चयन किया गया है। अब कुश्ती के खिलाड़ी देश और विदेश में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से 30 खिलाड़ियों का चयन किया है और चार साल के लिए गोविंद यादव को प्रशिक्षक के रूप में तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

सरकार की मंशा है कि खेल प्रतिभाओं को निखारना। इसके लिए सरकार की ओर से खेलों इंडिया कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। जिसके तहत हर जिले से एक खेल का चयन ओडीओपी की तर्ज पर किया गया है। जनपद से कुश्ती का चयन कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया। शासन ने इसे स्वीकृत कर लिया है। अब खेलों इंडिया के तहत कुश्ती के खिलाड़ियों को तराश कर उन्हें आगे बढ़ाने की योजना है। इस योजना के तहत क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा कुश्ती खिलाड़ियों से आवेदन मांगे गए थे। इसमें ट्रायल के बाद 30 खिलाड़ियों को खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत चयन किया है। इतना ही नहीं क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए गोविंद यादव को कोच के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सांई की ओर से दी जाएगी किट
आजमगढ़। खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत 30 खिलाड़ियों को साई की ओर से किट प्रदान की जाएगी। यह खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद पहले प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। फिर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभागियों में प्रतिभाग करेंगे। इसके कामनवेल्थ गेम्स आदि में उनके जाने का रास्ता साफ होगा। इस मामले में क्षेत्रीय क्रिडाधिकारी एके पांडेय ने बताया कि खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। इनके लिए कोच का चयन भी कर लिया गया है। स्टेडियम में पहले से ही कोच के रूप में राजनरायन यादव की तैनाती थी। लेकिन पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण हो गया है। ऐसे में उनके जाने के बाद वह गोविंद यादव कोच का पद संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed