{"_id":"683de94ee11bbe0d480a5252","slug":"workers-will-have-to-play-a-role-in-nation-building-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-132399-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण में निभानी होगी भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण में निभानी होगी भूमिका
विज्ञापन
बलरामपुर। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को रोडवेज परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीएमएस उत्तर मध्य क्षेत्र के संगठन मंत्री अनुपम ने कहा कि श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी होगी।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और कुरीतियों को दूर करने के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएमएस एक गैर-राजनीतिक संगठन है, जो सभी सरकारों के समक्ष श्रमिक हितों की मांग रखता रहा है।
आउटसोर्सिंग और संविदा प्रथा पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि स्थायी कर्मचारियों को कार्य में तन्मयता बरतनी होगी, क्योंकि सरकारें कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ऐसी व्यवस्थाएं लागू करती हैं। उन्होंने सरकार से श्रमिक हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण, स्वदेशी सामानों के उपयोग और पारंपरिक पारिवारिक व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए भी सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री विपिन पाठक ने किया, जबकि जिला मंत्री अखिलेश कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बीएमएस से संबद्ध विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।