फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Workers were defrauded of Rs 15 lakh, contractor absconded, case registered

Azamgarh News: मजदूरों को 15 लाख का चूना लगा ठेकेदार हुआ फरार, मुकदमा दर्ज

Sat, 02 Dec 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Workers were defrauded of Rs 15 lakh, contractor absconded, case registered
नोएडा के किसी एनजीओ के माध्यम से जिले में हैंडपंप बोरिंग का काम कराया जा रहा था। एनजीओ का ठेकेदार मजदूरी का लगभग 15 लाख रुपये बिना दिए फरार हो गया। अब लोकल स्तर पर मजदूरों को लगाने वाला व्यक्ति परेशान है और ठेकेदार के खिलाफ मुबारकपुर थाने में नामजद तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित पंकज कुमार निवासी नीबी बुजुर्ग थाना मुबारकपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि नोएडा की एक एनजीओ द्वारा 10 हजार रुपये में इंडिया मार्का हैंड पंप लगवाया जा रहा था। एनजीओ का ठेकेदार शुभम चौधरी काम कराने के लिए जिले में आया। जिले के सठियांव व जहानागंज ब्लाॅक में उसने काम शुरू किया। लगभग 150 बोरिंग कराने का उसे ठेका मिला था। इसी के तहत पंकज को भी उसने बोरिंग का काम दे दिया। पंकज ने भी अपने मजदूरों को बोरिंग के काम में लगा दिया। लगभग 95 बोरिंग पंकज ने अपनी टीम के माध्यम से कराया। इस बीच 30 हजार रुपये पंकज को ठेकेदार ने दिया और कहा कि शेष पैसों का भुगतान होने पर दूंगा। इस बीच लगभग 15 लाख का काम पंकज ने करा दिया। इसमें मजदूरी, सामान आदि शामिल है। इसके बाद नोएडा का ठेकेदार फरार हो गया और जो मोबाइल नंबर दिया था, उस पर फोन करने पर गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित पंकज की तहरीर पर मुबारकपुर थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed