फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Workers' special train carrying 1202 migrants

1202 प्रवासियों को लेकर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन

Mon, 25 May 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Workers' special train carrying 1202 migrants
कड़ी धूप से बचने के लिए रोडवेज पर एक बच्चे सिर पर रखा पानी का पाउच। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। प्रवासियों को लेकर आ रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन के आने का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार की सुबह पांच बजे बंगलूरू से 1202 प्रवासी श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन आजमगढ़ स्टेशन पर पहुंची। एडीएम वित्त राजस्व गुरू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इस ट्रेन में आजमगढ़ के मात्र 62 प्रवासी सवार थे। शेष 1140 प्रवासी अन्य जनपदों के थे।
विज्ञापन

स्टेशन पर ही सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। इसके बाद अन्य जनपदों के प्रवासी श्रमिकों को बसों के माध्यम से उनके जनपदों को भेज दिया गया। वहीं जिले के प्रवासी श्रमिकों को उनके तहसील क्षेत्र स्थित शेल्टर रुम भेज कर क्वारंटीन करा दिया गया। इसी क्रम में दिल्ली से मऊ जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आजमगढ़ स्टेशन पर 115 स्थानीय श्रमिक उतरे। इनकी भी जांच करा कर शेल्टर होम में क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन

बसों से पहुंचे 3078 प्रवासी श्रमिक
आजमगढ़। ट्रेन के साथ ही बसों से भी प्रवासी श्रमिकों के आने का क्रम जारी रहा। रविवार की सुबह छह बजे से सोमवार की सुबह छह बजे तक कुल 3078 प्रवासी श्रमिक रोडवेज पर पहुंचे। सभी की बस स्टेशन पर ही स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके पश्चात सभी को लंच पैकेट, पानी आदि उपलब्ध कराया गया तथा संबंधित तहसीलों के शेल्टर होम भेज कर क्वारंटीन कराया गया। प्रभारी अधिकारी कंट्रोलरूम ने बताया कि बसों से पहुंचे श्रमिकों में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा, झांसी, मेरठ, पंजाब, बाराबंकी, उत्तराखंड, हिमांचल प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, गोवा, मध्यप्रदेश, गाजियाबाद, नोएडा, राजस्थान आदि से लौटे श्रमिक शामिल रहे।

जानकारी के अभाव में तेज धूप और लू के थपेड़े को झेलते रोडवेज पर भटकते यात्री।

जानकारी के अभाव में तेज धूप और लू के थपेड़े को झेलते रोडवेज पर भटकते यात्री।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed