फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Workers are the backbone of a strong party: Arvind

कार्यकर्ता होते हैं मजबूत पार्टी की रीढ़ : अरविंद

Mon, 20 Jul 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Workers are the backbone of a strong party: Arvind
कृषक इंटर कालेज मार्टीनगंज में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते डाॅ. अरविंद राजभर। संवाद
बरदह। मार्टीनगंज बाजार में रविवार को सुभासपा का सामाजिक समरसता कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलकर पार्टी मजबूत हो रही है। एक मजबूत पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता ही होते हैं। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आजमगढ़ किसी एक दल का नहीं बल्कि जनता का जनपद है। जिले की टूटी सड़कों, बेरोजगारी और विकास के मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी शिक्षा, रोजगार और शराबबंदी जैसे विषयों पर गंभीरता से कार्य कर रही है। युवा उद्यमी योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भविष्य में स्थानीय स्तर पर उद्योग स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। विधायक बेदी राम ने कहा कि बारिश के बावजूद सम्मेलन में उमड़ी भीड़ यह संकेत दे रही है कि 2027 के चुनाव में दीदारगंज विधानसभा में सुभासपा को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा। अध्यक्षता मोहन राजभर और संचालन प्रहलाद राजभर ने किया। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह गुड्डू, धर्मेंद्र सिंह पप्पू, यशवंत सिंह शिवली, शेखर गुप्ता, फागू यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed