फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Work area instead of seven inspectors and three sub-inspectors

Azamgarh News: सात निरीक्षक व तीन उपनिरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र

Sat, 02 Sep 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Work area instead of seven inspectors and three sub-inspectors
जिले की कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शनिवार को एक बार फिर सात निरीक्षकों व तीन उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया।
विज्ञापन

जारी की गई सूची के अनुसार, मुबारकपुर थाने पर तैनात निरीक्षक अपराध राकेश कुमार सिंह अब पीआरओ पुलिस अधीक्षक प्रथम होंगे। वहीं तरवां थाने पर निरीक्षक अपराध रहे अशोक कुमार तिवारी को निरीक्षक अपराध मुबारकपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पीआरओ पुलिस अधीक्षक रहे विजय प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया बनाया गया है। निरीक्षक अतरौलिया रहे प्रमेंद्र कुमार सिंह को क्राइम ब्रांच में जगह दी गई है।
विज्ञापन

प्रभारी मीडिया सेल दिलीप कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक जहानागंज बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक जहानागंज संजय सिंह को क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक तरवां संजय कुमार पाल को अब रौनापार थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं थानाध्यक्ष रौनापार उपनिरीक्षक राम प्रसाद बिंद अब थानाध्यक्ष तरवां होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक शहर कोतवाली कौशल कुमार पाठक को अब पीआरओ पुलिस अधीक्षक द्वितीय की जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कोतवाली जीयनपुर को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना मुबारकपुर के पद पर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि अभी आगे भी बदलाव का क्रम जारी रहेगा। जिले की कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने को लेकर यह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed