{"_id":"581249bc4f1c1b944ebc42ad","slug":"woo-ready-market-adorned-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुभाने को बाजार तैयार, सजी दूकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुभाने को बाजार तैयार, सजी दूकानें
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
नगर के चौक क्षेत्र में धनतेरस के िलए सजी दूकान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर्व को लेकर गुरुवार को आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स और मां लक्ष्मी-गणेश के मूर्ति बेचने वाले दूकानदार अपनी-अपनी दूकानों को सजाने में जुटे रहे। वाहन एजेंसियों के बाहर नए-नए मॉडल के दो-चार पहिया वाहनों की प्रदर्शनी लगाई है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दूकानदारों ने विभिन्न तरह-तरह की स्कीम भी शुरू की हैै।
वहीं कपड़ों, गिफ्ट आइटम की दूकानों पर भी भीड़ उमड़ पड़ी है। कपड़ों में जहां इस डिजाइनर और कढ़ाईदार साड़ियां महिलाओं की पसंद बनी हुई है। वहीं गिफ्ट पैक की मांग भी बढ़ गई है। वाहन कंपनियां भी त्योहार को भुनाने के लिए तरह-तरह के आफर देकर ग्राहकों को लुभाने में जुटी हुई हैं। धनतेरस पर सबसे ज्यादा गहनों की खरीद होती है।
इसके बाद गिफ्ट आइटम और वाहनों की खरीद लोगों द्वारा की जाती है। इस दिन की तैयारी दूकानदार काफी दिनों पूर्व से ही करते हैं। वह नए माल का आर्डर पहले ही दे देते हैं। ताकि त्योहार की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को उनकी पसंद का हर सामान दूकान में उपलब्ध हो। लेकिन इन गिफ्ट पैकों पर महंगाई की मार देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
कपड़ा व्यवसाई और वाहन कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के आकर्षक उपहार दे रही है। जिसका परिणाम है कि कपड़े और वाहन की एजेंसियों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिसे देख विक्रेताओं में हर्ष व्याप्त है। मेजवांः कस्बा में श्रीलम्क्षी-गणेश की छोटी प्रतिमाएं स्टाल लगाकर विक्रय किया जा रहा है। लक्ष्मी पूजा समित द्वारा पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दीपावली को देखते हुए इस वर्ष पटाखों की दूकान फूलपुर कस्बा में श्रीरामलीला मैदान में लगेगा।