{"_id":"6a8df2f4723b5013a6073a64","slug":"womens-commission-member-holds-public-hearing-19-complaints-received-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-156005-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, 19 शिकायतें आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, 19 शिकायतें आईं
विज्ञापन
बच्चे को दुलारती महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंका मौर्या। संवाद
सगड़ी तहसील परिसर में मंगलवार को महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 19 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
जनसुनवाई से पहले डॉ. प्रियंका मौर्या ने अजमतगढ़ ब्लॉक के मॉडल प्राथमिक विद्यालय बासूपार बनकट का निरीक्षण किया। उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी, कक्षाओं में एसी, डेस्क-बेंच, प्रोजेक्टर से पढ़ाई, भोजनालय और रसोईघर का जायजा लिया।
विज्ञापन
विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की। अन्य विद्यालयों को भी इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अजमतगढ़ पहुंचकर, जहां छात्राओं से बातचीत की और उन्हें मिल रही सुविधाओं तथा मिड-डे मील की जानकारी ली।
तहसील परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। गर्भवती व धात्री महिलाओं तथा बच्चों को दिए जा रहे पौष्टिक आहार और टीकाकरण के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान गोद भराई की रस्म अदा की और दो छोटे बच्चों को खीर खिलाकर चटावन कराया। उन्होंने बच्चों को गोद में लेकर दुलारा भी।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव, न्यायिक एसडीएम सगड़ी दिव्या सिकरवार, बाल कल्याण समिति सदस्य अखिलेश, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अलेंद्र कुमार व डॉ. संजय यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह और जीयनपुर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।