फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women stopped the police who came to punish

दबिश देने पहुंची पुलिस को महिलाओं ने रोका

Fri, 17 Apr 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Women stopped the police who came to punish
आजमगढ़। अहरौला थाने के पीठापुर गांव में शुक्रवार को पशु तस्करों को दबिश देकर गिरफ्तार करने पहुुंची पुलिस का रास्ता महिलाओं ने रोका। लेकिन बाद में पहुंची भारी फोर्स ने करीब 18 संदिग्ध महिला और पुरुष को हिरासत में ले लिया। जहां अब तक 11 महिला और पुरुष की पहचान हो गयी थी। अन्य की पहचान कराई जा रही थी।
विज्ञापन

सीओ बूढ़नपुर शीतला प्रसाद पांडेय के मुताबिक अहरौला थाने के पीठापुर गांव निवासी सलमान पुत्र फिरोज पेशेवर पशु तस्कर है। उसके साथ गांव के अन्य भी जुड़े हैं। सलमान काफी दिनों से फरार चल रहा था। दस अप्रैल को मुखबिर के जरिए थाना प्रभारी अहरौला संदीप यादव सलमान के घर दबिश देने पहुंचे थे। इस दौरान सलमान सहित उसके घर और आसपास के महिला, पुरुष पुलिस पर पथराव करने लगे। जिसमें एसओ संदीप समेत कई महिला और पुरुष पुलिस वाले घायल हो गये। पुलिस मुंह की खाकर लौट आई। इस मामले में 16 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज है। शुक्रवार को पुलिस हमला करने वालों की तलाश में पुन: पीठापुर गांव दबिश देने पहुंची। इस दौरान दुबारा महिला-पुरुषों ने पुलिसवालों पर हमलावर होते हुए कार्रवाई में बाधा डाली। इस दौरान और फोर्स मंगाकर पुन: दबिश देकर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक महिला और पुरुष आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। सीओ ने बताया की अब तक 11 आरोपियों की शिनाख्त हो चुकी है। अन्य की पहचान कराई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed