फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women should be legally aware: ADJ

महिलाएं कानूनी रूप से जागरूक हों : एडीजे

Thu, 13 Jul 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Women should be legally aware: ADJ
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बृहस्पतिवार को फूलपुर तहसील सभागार में कानून संबंधी साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में बताया गया। महिलाओं को कानूनी रूप से जागरूक होने बात कही गई। अपर जनपद न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनंजय कुमार मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को आत्मसम्मान का जीवन जीने के लिए कानूनी रूप से जागरूक होना होगा। इसके बिना उनका विकास संभव नहीं। घरेलू हिंसा पर चुप न बैठें। मुफ्त कानूनी मदद का अधिकार, सम्पत्ति पर अधिकार आदि कानूनी अधिकार की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं से संबंधित अधिनियमों में दहेज, महिलाओं का लैगिंक उत्पीड़न, अनैतिक व्यापार के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि महिलाओं का जहां भी समाज में शोषण हो उसका कड़ा विरोध करें और अपने आसपास की महिलाओं को भी जागरूक करें। इस अवसर पर एसडीएम एसपी सिंह, एसडीएम न्यायिक संजय कुशवाहा व तहसीलदार ने भी महिलाओं को कानूनी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed