फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women kept the Niralal fast on Haritalika Teej

हरितालिका तीज को लेकर महिलाओं ने रखा निराजल व्रत

Fri, 21 Aug 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Women kept the Niralal fast on Haritalika Teej
शहर के गौरी शंकर घाट स्थित मंदिर में हरतालिका तीज के अवसर पर कथा सुनती करती व्रती श्रद्धालु महिल? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सुहागिन महिलाओं ने शुक्रवार को हरितालिका तीज का व्रत रखा। महिलाओं ने देर रात को ही मीठा, फल खाकर और पानी का सेवन कर व्रत का शुभारंभ किया। मौसम भी व्रती महिलाओं पर मेहरबान रहा। पूरे दिन बदली छाई रही और तेज हवाओं ने मौसम को नम बना दिया था। पूरे दिन निराजल व्रत रहने के बाद महिलाओं ने शाम को पति के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

हरितालिका तीज के पावन पर्व पर महिलाओं ने शुक्रवार को निर्जला व्रत रखकर शिव-पार्वती की विधि पूर्वक पूजा-अर्चना कर अखंड सुहाग की मंगलकामना की। भाद्र पद माह के शुक्ल पक्ष में जब चंद्रमा कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में प्रवेश करता है तो इस दिन हरितालिका तीज कहते हैं। इस व्रत का यह महत्व है कि अगर कुंवारी कन्या इस व्रत को विधि विधान से पूजन करती हैं, तो उसे सुयोग्य वर मिलता है। अगर सुहागिनें इस व्रत को करती हैं, तो उनके पति को लंबी उम्र की प्राप्ति होती है। माता पार्वती ने भगवान शंकर को पाने के लिए जंगल में जाकर घोर तपस्या की थी। इस पर भगवान भोलेनाथ ने वर दिया कि जो महिला इस व्रत को श्रद्धाभाव के साथ करेगी, उसका सुहाग दीर्घकाल तक जीवित रहेगा। इसी मान्यता को लेकर सभी महिलाएं पर्व पर निर्जला व्रत रहती हैं। नहा धोकर महिलाओं ने नया परिधान धारण कर सोलह शृंगार कर घर व मंदिरों में शिव-पार्वती की पूजन-अर्चन करते हुए पति के दीर्घायु के लिए भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पर सुहागिन महिलाएं इकट्ठा होकर व्रत कथा का श्रवण भी किया। पूजन में फल आदि का प्रसाद चढ़ा कर घर के सभी सदस्यों में वितरित किया।
विज्ञापन

--
मौसम ने भी दिया व्रती महिलाओं का साथ
आजमगढ़। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी व उमस से जहां लोग परेशान हो गये थे, वहीं शुक्रवार की सुबह से बूंदाबांदी व आसमान में बादल के छाये रहने से व्रती महिलाओं को राहत मिलती रही। आसमान में काले बादल को देख ऐसा प्रतीत हो रहा था कि महादेव व माता पर्वती ने हरितालिका तीज की व्रती महिलाओं का आधा कष्ट दूर कर दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सौंदर्य प्रसाधन की हुई जमकर खरीदारी
आजमगढ़। हरतालिका तीज को लेकर बाजारों में सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर गुरुवार के साथ ही शुक्रवार की सुबह भी भीड़भाड़ बनी रही। सजने-संवरने के लिए महिलाओं ने अपने जरूरतों के हिसाब से सामानों की खरीदारी की। वहीं जहां उम्रदराज महिलाएं घर पर ही सजती-संवरती रहीं, तो कम उम्र की अधिकांश महिलाएं ब्यूटी पार्लर पहुंचकर अपने चेहरे का फेशियल और ब्लीच कराती रहीं। हालांकि कोरोना के चलते इनकी संख्या काफी कम रही।

--
शाम को पूजन के बाद लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद
आजमगढ़। हरतालिका तीज पर क्षेत्र की व्रती सुहागिन महिलाएं विभिन्न मंदिरों में स्नान कर दर्शन पूजन की और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। हरतालिका तीज पर व्रती महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा की। अपने पति के स्वास्थ्य और लंबी उम्र का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed