फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women holding BA, BSc, BEd and BCom degrees are standing in the queue for contract operator recruitment

Azamgarh News: संविदा परिचालक भर्ती की लाइन में लगी बीए, बीएससी, बीएड और बीकॉम डिग्रीधारक महिलाएं

Fri, 11 Apr 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Women holding BA, BSc, BEd and BCom degrees are standing in the queue for contract operator recruitment
आजमगढ़। रोडवेज परिसर आजमगढ़ में शुक्रवार को महिला परिचालक की संविदा भर्ती मेले का आयोजन हुआ। मेले में महिला परिचालक की भर्ती के लिए बीए, बीएससी, बीएड, बीकॉम और एमकॉम डिग्रीधारक महिलाएं भी शामिल हुई। हालांकि यह भर्ती सिर्फ इंटर पास तक ही मांगी गई थी। विभाग की माने तो ऑफलाइन 86 आवेदन हुए। वहीं, ऑनलाइन आवेदन भी लिए गए जिनकी संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

आजमगढ़ परिक्षेत्र में करीब 200 महिला परिचालकों की संविदा भर्ती में होनी है। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को रोडवेज परिसर में मेले का आयोजन किया गया था। आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि मेला सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रहा। इस दौरान 86 महिलाओं ने ऑफलाइन आवेदन किए। इंटरमीडिएट पास और ट्रिपल सी सर्टिफिकेट, 18 से 40 वर्ष, अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन भी लिए गए हैं। हालाकि इसकी जानकारी शासन से ही मिल पाएगी कि कितने आवेदन आजमगढ़ परिक्षेत्र में ऑनलाइन हुए। सभी आवेदन की सूची मिल जाएगी। इसके बाद मेरिट तैयार होगी तब जाकर भर्ती होगी। आरएम ने बताया कि एनसीसी-बी प्रमाण पत्र, भारत स्काउट एवं गाइड, संस्था के राज्य पुरस्कार व राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र धारक महिला अभ्यर्थी को इंटरमीडिएट में प्राप्त प्राप्तांकों पर 5 प्रतिशत वेटेज देते हुए मेरिट का निर्धारण किया जाएगा। आवेदन लेकर अभिलेखों की जांच की जाएगी। इसके बाद सभी आवेदन को एकत्र कर मेरिट तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed