फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women and men two wheels of a car, a car will not run without one

महिला और पुरुष एक गाड़ी के दो पहिए, एक के बिना नहीं चलेगी गाड़ी

Sun, 28 Feb 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Women and men two wheels of a car, a car will not run without one
सगड़ी तहसील के जोकहरा स्थित श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय के सभागार में महिला हिंसा पर गोष्ठी ? - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा परिसर में रविवार को संघर्षशील महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सम्मेलन का शुभारंभ डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि महिला और पुरुष गाड़ी के दो पहिए हैं। इसमें एक के न होने से गाड़ी नहीं चल सकती। श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय महिलाओं को हिंसा आदि से मुक्ति दिलाने में हिना देसाई के नेतृत्व में अच्छा कार्य कर रहा है। यहां शेल्टर होम जल्दी बनवाए जाएंगे। इसके लिए मंडलायुक्त और शासन से बात की जाएगी। पास्को और मिशन शक्ति के लिए महिला आरक्षियों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। अध्यक्षता संस्था के संरक्षक व पूर्व पुलिस महानिदेशक वीएन राय ने की। जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव ने मिशन शक्ति, कन्या सुमंगला, विधवा पेंशन योजना आदि की जानकारी दी। यूबीआई के उप महाप्रबंधक मनोज कुमार शर्मा ने बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक शशि भूषण ने स्वयं सहायता समूह और नाबार्ड की कृषक उत्पादक संगठन योजना के बारे में बताया।
विज्ञापन

संघर्षशील महिलाओं राज कला, सुमित्रा देवी, दुर्गावती यादव, अनिता और सुरैया खातून को सम्मानित किया गया। संस्था की निदेशिका हिना देसाई ने महिलाओं और बच्चों के लिए आश्रय स्थल की आवश्यकता बताई। महिला थाना और महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को संवेदनशील बनाने की बात कही। उन्होंने नौकरी करने वाली महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय, रंजना मिश्रा, ममता यादव, सरिता पाल, अन्नू और शिवानी ने महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन का वितरण किया। कार्यक्रम में सोहराभार, बनकटिया, वीपनपुर, कांखभार आदि गावों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें लीला देवी, सुमन, कालिंदी, शकीला बानो, महिमा, जरीना, उर्मिला और अफसाना बानो आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय जांघिया नृत्य का प्रशिक्षण संपन्न
आजमगढ़। श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जहानागंज में जांघिया नृत्य के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन भी रविवार को हो गया। मुख्य अतिथि बर्धा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति विभूति नारायण राय ने प्रशिक्षणार्थियों में प्रशस्तिपत्र का वितरण किया। इस प्रशिक्षण शिविर में 10 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed