फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women accusing leaders of exploitation on front BJP leader Bhupendra Chaudhary in azamgarh

UP: भूपेंद्र चौधरी के सामने महिलाओं ने खोला मोर्चा, नेताओं पर लगाया शोषण करने का आरोप; बोला कहो तो नाम बता दूं

Thu, 30 Oct 2025 06:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 30 Oct 2025 06:56 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता भूपेंद्र चौधरी के सामने महिलाओं ने मोर्चा खोला। उन्होंने नेताओं पर शोषण करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Women accusing leaders of exploitation on front BJP leader Bhupendra Chaudhary in azamgarh
महिलाओं ने नेताओं पर लगाया शोषण करने का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले में हरिऔध कला केंद्र में चल रहे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम में शामिल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के सामने महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। महिलाओं ने जनपद के नेताओं पर शोषण करने का आरोप लगाया। साथ ही धमकी भरे लहजे में बोला कि कहो तो नेता का नाम भी खोल दूं जो यहां की महिला पदाधिकारियों का शोषण कर रहे हैं। इतना ही नहीं भूपेंद्र चौधरी पर भी समस्या न सुनने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के कुर्मीटोला निवासी अनीता सिंह इस समय नगर महामंत्री महिला मोर्चा के पद कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि सात जनवरी को उन्हें फोन कर बताया गया कि उन्हें मेन बॉडी का अध्यक्ष बनाया गया। जिला कार्यालय पर बुलाया गया। वहां से सर्किट हाउस ले जाया गया और वहां चार घंटे तक बैठाया गया। वहां पर माला फूल पहनाकर स्वागत किया गया। मान-सम्मान किया गया। शॉल देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Crime: धर्मांतरण के खिलाफ जौनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइबिल के साथ महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि चार घंटे बाद ऐसा क्या हो जाता है कि जारी सूची को फर्जी घोषित कर दिया जाता है। बताया कि जब वह नाराज हुई तो पार्टी के यहां के जाने-माने नेताओं द्वारा बंद कमरे में बैठाकर आश्वासन दिया गया। मेरी बातों को दबाते गए, धीरे-धीरे समय बीतता गया। आज जब प्रदेश अध्यक्ष यहां आए तो उन्होंने भी नहीं सुना। उन्होंने मिलने का आश्वासन देकर एक बंद कमरे में बैठाकर बिना मिले चले गए। 

इधर कुछ महीनों से भाजपा टारगेट पर है। अभी कुछ दिन पहले कोतवाली में युवा मोर्चा की ओर से प्रशासन की ओर से गुंडागर्दी की गई। जिलाध्यक्ष बने दस माह का समय बीत गया लेकिन अभी तक जिलाध्यक्ष ने एक पर्ची तक सही नहीं कराई। घूस लेकर यहां के नेता पदों का बटवारा कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed