फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur police arrested four accused including woman for conversion

UP Crime: धर्मांतरण के खिलाफ जौनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइबिल के साथ महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Oct 2025 04:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 30 Oct 2025 04:33 PM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले की पुलिस ने धर्मांतरण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Jaunpur police arrested four accused including woman for conversion
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को सरकी गांव में छापा मार कर खुद को आशा कार्यकर्ता बताने वाली गीता देवी व बेटी रंजना, सोनू व विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में गीता आंगनबाड़ी सहायिका निकली।

विज्ञापन


आरोपियों के पास से बाइबिल, ईसा मसीह की फोटो समेत अन्य सामान बरामद किया गया। मोबाइल फोन में धर्मांतरण से जुड़ी जानकारी मिली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: आशा कार्यकर्ता करा रही धर्म परिवर्तन... ऑनलाइन चंगाई सभा, सरनेम बदलने का दबाव नहीं; इसकी हैं ये दो वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर में आशा कार्यकर्ता करा रही धर्म परिवर्तन, ऑनलाइन चंगाई सभा... शीर्षक से बृहस्पतिवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई थी। जिला पुलिस की चार टीमों ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7:15 बजे सरकी गांव में आरोपियों के घरों पर छापा मारा। यहां से खुद को आशा कार्यकर्ता बताने वाली गीता देवी, उसकी बेटी रंजना कुमारी, गांव के सोनू और विजय कुमार को गिरफ्तार किया। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि केराकत क्षेत्र के बंजारेपुर गांव निवासी लखई राम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed