फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   woman suicide jumped into Tamsa river after with husband dead body found in azamgarh

आजमगढ़: पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, तमसा नदी में कूदी, दूसरे दूसरे दिन मिली लाश

Fri, 26 Nov 2021 01:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 26 Nov 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
woman suicide jumped into Tamsa river after with husband dead body found in azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव की एक महिला गुरुवार की रात लगभग 11 बजे घरेलू विवाद से तंग आकर तमसा नदी में कूद गई। शुक्रवार की सुबह उसका शव गांव से तीन किमी दूर भीतरी गांव के पास उतराया हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव की रहने वाली ज्ञानमती(27) का पति विनोद कन्नौजिया से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर वह गुरुवार की रात लगभग 11 बजे घर से निकल गई। उसने गांव स्थित तमसा पुल से उसने नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिवार के लोग पहुंचे काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह बंहौर से तीन किमी दूर भीतरी गांव के पास उसका नदी में उतराया हुआ शव मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और छानबीन में जुट गई। मृतका एक बेटे और तीन बेटियों की मां थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed