फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman's body found on the roadside sensation spread, she was missing from home

Azamgarh News : सड़क किनारे मिला महिला का शव, फैली सनसनी, घर से लापता थी, पुलिस कर रही तफ्तीश

Thu, 20 Mar 2025 11:43 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 20 Mar 2025 11:43 AM IST
सार

घर से लापता महिला का शव सड़क किनारे मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिलरियागंज थाने में दर्ज थी महिला की गुमशुदगी।
 

विज्ञापन
Woman's body found on the roadside sensation spread, she was missing from home
चिराग जैन, एसपी ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिलरियागंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह सड़क किनारे एक महिला का शव मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर बिलरियागंज थाने की पुलिस पहुंची। साथ ही सीओ सगड़ी और एसपी ग्रामीण चिराग जैन भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अनिता यादव कुछ दिन पूर्व घर से लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर 18 मार्च को बिलरियागंज थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई थी। पुलिस अभी तलाश कर रही रही थी कि बृहस्पतिवार को एक महिला का शव सड़क किनारे मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त अनिता यादव के रूप में की।
विज्ञापन


उधर, शव मिलने की सूचना पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि बिलरियागंज थाने में उक्त महिला की गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे शव मिलने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed