फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman's body found hanging from noose

दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी विवाहिता, हुई मौत

Thu, 17 Feb 2022 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from noose
बरदह थाना क्षेत्र के उसरगावां गांव निवासिनी विवाहिता का शव बृहस्पतिवार को घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंच गए और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के बक्सा थाना अंतर्गत कोहड़ा सुल्तानपुर गांव निवासी अयूब ने अपनी पुत्री सकीना का छह चार माह पूर्व विवाह बरदह के उसरगावां गांव निवासी तबरेज से किया था। सकीना का पति, सास व परिवार के अन्य लोग मुंबई में रहते हैं। सकीना अपनी छोटी बहन व ससुर महबूब के साथ गांव में रहती थी। बृहस्पतिवार को ससुर महबूब दुबरा बाजार स्थित अपने दर्जी की दुकान पर चला गया था। घर पर दोनों बहन मौजूद थी। इसी दौरान सकीना ने अपने दुपट्टे से चुल्ले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया। घटना के पूर्व उसने अपनी बहन को नमकीन लेने के लिए बाजार भेज दिया था। बहन बाजार से वापस लौटी तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर सकीना के पिता अयूब भी मौके पर पहुंच गए और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना व हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed