{"_id":"66c2cc918d35aa3ad20cd98c","slug":"woman-murdered-and-dead-body-found-thrown-in-field-at-azamgarh-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: खेत में मिला युवती का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका; घरवालों ने बताई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: खेत में मिला युवती का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका; घरवालों ने बताई ये बात
Mon, 19 Aug 2024 10:09 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 19 Aug 2024 10:09 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार की सुबह एक युवती का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ जबरदस्ती करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले अहरौला क्षेत्र के अमगिलिया गांव स्थित बाजरे के खेत में सोमवार की सुबह एक महिला का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एसपी हेमराज मीना और एएसपी ग्रामीण चिराग जैन मौके पर पहुंच गए और छानबीन में जुट गए।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
अमगिलिया गांव में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब गांव से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित बाजरे के खेत में गांव की रहने वाली मिठाई लाल की 21 वर्षीय पुत्री सुमन का शव मिला। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी होते ही अहरौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर जाने से सभी को रोक दिया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसपी हेमराज मीना और एएसपी ग्रामीण चिराग जैन भी मौके पर पहुंच गए। खेत से कुछ दूर पिच मार्ग पर लड़की के मोबाइल का कवर और शीशा टूटा हुआ मिला। जिससे उसके साथ जबरदस्ती की बात कही जा रही है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। वहीं परिजनों ने बताया कि रविवार की रात वह 11 बजे तक परिजनों के साथ टीवी देख रही थी। इसके बाद वह सोने चले गए। अब वह कब और कैसे वहां पहुंची इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसपी हेमराज मीना ने बताया कि देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लड़की का सड़क पर ही किसी से झगड़ा हआ है। इसी झगड़े में उसका मोबाइल गिरकर टूटा है। उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।