फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman lost her 14 lakhs in a round of 25 lakhs

25 लाख के चक्कर में महिला ने गवां दिया अपने 14 लाख

Sat, 28 Nov 2020 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Woman lost her 14 lakhs in a round of 25 lakhs
मुबारकपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव की एक महिला ने 25 लाख के चक्कर में खुद के 14 लाख रुपये गंवा दिए। जालसाजों ने केबीसी के लकी ड्रा में नाम आने की बात कह उससे विभिन्न खातों में पैसा मंगा लिया। कई दिनों तक 25 लाख आने का इंतजार करने के बाद महिला ने मुबारकपुर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

बम्हौर गांव की शहनाज बानो पत्नी तनवीर की तहरीर के मुताबिक उसका पति सऊदी में नौकरी करता है। 14 अक्टूबर को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया और उसे बताया गया कि उसकी लड़की शबीना बानो कौन बनेगा करोड़पति के लकी ड्रा की विजेता है। उसने 25 लाख का इनाम जीता है। इनाम का चेक व्हाट्सएप पर भेजा गया। इसके बाद 25 लाख के भुगतान के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए महिला से धन मांगा गया। 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच महिला ने मुबारकपुर कस्बा स्थित एक सेंटर से अलग-अलग खातों में कई किस्तों में कुल 14 लाख रुपये भेजे। इसके बाद न तो फोन आया न ही महिला के फोन करने पर जवाब मिला। कई दिन बीतने पर महिला को ठगे जाने का अहसास। बृहस्पतिवार को शहनाज ने मुबारकपुर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed