फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman dies due to food poisoning, many others sick

फूड प्वाइजनिंग से महिला की मौत, कई अन्य बीमार

Thu, 29 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to food poisoning, many others sick
मेंहनगर। मुबारकपुर में डेंगू का प्रकोप तो मेंहनगर क्षेत्र में फूड प्वाइजनिंग से एक महिला की की मौत हो गई। छह लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। एसडीएम व डिप्टी सीएमओ ने मौके पर पहुंच जायजा लिया।
विज्ञापन

चौकी मनियरा गांव में मुसहर जाति के कई परिवार रहते है। बताया जा रहा कि मंगलवार की रात विशेष भोजन बनाकर कर लोगों ने खाया। इसके बाद अनीता (26) पत्नी गोलू समेत दर्जन भर लोगों की तबीयत खराब हो गई। सभी को रात में ही सीएचसी मेंहनगर लाकर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अनीता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बीमार लोगों में शामिल पायल (05), कुसुम (07), करिश्मा (10) व उषा (09) की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के चलते सभी डायरिया की चपेट में आ गए हैं। उल्टी दस्त से सभी पीड़ित हैं। चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शेष का सीएचसी पर ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मेंहनगर थाना पुलिस के पहुंचने पर अनीता के घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। देर शाम शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। फूड प्वाइजनिंग के बाद डायरिया की चपेट में दर्जन भर लोगों के आने की जानकारी होते ही एसडीएम संत रंजन व डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के मुसहर बस्ती में पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed