फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman arrested for misleading police

पुलिस को परेशान करने वाली महिला गिरफ्तार

Tue, 29 Oct 2019 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested for misleading police
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने ना केवल पुलिस और कोर्ट को गुमराह किया, बल्कि एसपी, एसओ और विवेचक को पांच से अधिक बार हाईकोर्ट में खड़ा कराकर फटकार लगवाई। लेकिन सच का पता लगते ही कोर्ट ने कार्रवाई का निर्देश दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने छापा मारकर सोमवार की शाम को महिला को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका पति और बेटा अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही।
विज्ञापन

मेहनाजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रमायन सिंह के मुताबिक गिरफ्तार महिला प्रमिला देवी पत्नी कैलाश राम मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पांच जुलाई को प्रमिला का बेटा उपेंद्र अपने ही गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को घर से भगा ले गया। किशोरी के न मिलने पर उसके परिवार ने 21 जुलाई को थाने में उपेंद्र, उसके दोस्त रामलखन, पिता कैलाश और मां प्रमिला देवी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी मामले में प्रमिलाने अपने बेटे उपेंद्र की अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए किशोरी के पिता और भाई आदि के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। जांच में यह मामला गलत पाने पर पुलिस ने प्रमिला के आरोप को खारिज कर दिया। ऐसे में प्रमिला ने हाईकोर्ट में केस दायर कर पुलिस पर कई आरोप लगाए। कोर्ट ने इस मामले में घटना के विवेचक, थानाध्यक्ष और एसपी तक को तलब करते हुए जवाब मांगा। कार्रवाई न होने पर कोर्ट पुलिसवालों को फटकार लगाई, लेकिन सच से अवगत होने के बाद कोर्ट ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया तो सोमवार को मेहनाजपुर थाने के दरोगा अश्वनी मिश्रा ने छापा मारकर प्रमिला देवी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में रामलखन पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। एक आरोपी 25 को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed