फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman and young man died in road accidents in azamgarh

हादसे में महिला और युवक की मौत, तीन घायल

Wed, 02 Oct 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Woman and young man died in road accidents in azamgarh
बलरामपुर/अतरौलिया। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के तियरामोड़ के पास मंगलवार की शाम कुत्ते को बचाने में बाइक अनियंत्रित होने से पीछे बैठी महिला नीचे गिरकर घायल हो गई। वाराणसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वहीं सिधारी थाने के पास हुए हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान मंगलवार की रात जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृत महिला उषा देवी (46) पत्नी सोनवारी जौनपुर के चंदवक थाने के अवधपुर गांव की रहने वाली थी। उसकी मेहनाजपुर के हरदसई गांव में रिश्तेदारी थी। मंगलवार की शाम को उषा अपने पति और बेटे सुरेंद्र के साथ बाइक पर बैठकर वहीं जा रही थी। तियरामोड़ पर कुत्ता बचाने में बाइक अनियंत्रित हुई और उषा सड़क पर गिरकर घायल हो गई। परिवार के लोग उसे वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। वह तीन बेटों की मां थी। इसी क्रम में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर मुहल्ला निवासी संजय (30) पुत्र महेंद्र की सिधारी थाने के नरौली मुहल्ले में ननिहाल था। वह यहीं पर रहकर गाड़ी चलाता था। 30 सितंबर की रात को पैदल कहीं जा रहा था। सिधारी थाने के पास अनियंत्रित आटोरिक्शा की टक्कर से घायल हो गया। तभी से उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। वह दो बेटों का पिता था।
विज्ञापन

बाइक की टक्कर में भाई, बहन और मां समेत छह घायल
अंबारी/अतरौलिया। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे में शहीद मजार के पास बुधवार की दोपहर अनियंत्रित दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो जाने से एक बाइक पर सवार भाई, बहन और मां घायल हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक बच गया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। दोनों लोग बगैर हेलमेट पहने बाइक चला रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस घायलों को अस्पताल में भर्ती कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में भवनाथ (20) पुत्र संदीप, उसकी छोटी बहन सोनी (6) और मां सुनीता देवी शामिल हैं। यह सभी पवई थाने के अर्गूपुर गांव के निवासी हैं। बुधवार की दोपहर भवनाथ अपनी मां और बहन को बाइक पर बैठाकर फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लोनियाडीह गांव स्थित अपने ननिहाल जा रहा था। माहुल कस्बे में शहीद मजार के पास अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी जिसमें तीनों घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी अंबारी तारकेश्वर राय मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। दोनों बाइक पुलिस के कब्जे में है। इसी तरह अतरौलिया थाने के सरैया रत्नावे गोदाम के पास बुधवार को दो बाइक की टक्कर में दो युवक और एक अधेड़ घायल हो गए। घायलों में विपिन (25) और धीरज (23) अतरौलिया थाने के बहेलियापार गांव के निवासी हैं। यह दोनों बुधवार को एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। सरैया रत्नावे गांव के पास इनकी बाइक में अतरौलिया थाने के नेबुआडीह गांव निवासी विनय विश्वकर्मा (55) की अनियंत्रित बाइक से टक्कर लगने से तीन घायल हो गए। इन्हें सीएचसी रानीपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने सभी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed