फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   woman and newborn baby throw them house for car and 10 lakh rupees in azamgarh

Azamgarh News: कार व 10 लाख रुपयों की डिमांड नहीं पूरी हुई, ससुराल वालों ने नवजात के साथ घर से निकाला, FIR

Sun, 24 Mar 2024 07:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 07:33 PM IST
सार

Azamgarh News: मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे 12 फरवरी 2024 को मारपीट कर नवजात बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। मायके वालों ने शादी में काफी दान-दहेज दिया था। शादी के बाद पति विजय कुमार समेत घर के अन्य सदस्य प्रताड़ित करने लगे।

विज्ञापन
woman and newborn baby throw them house for car and 10 lakh rupees in azamgarh
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली के ब्रह्मस्थान मुहल्ले में ब्याही बलिया जिला निवासिनी एक महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना व मारपीट कर नवजात बच्चे संग घर से निकाल देने का मुकदमा पंजीकृत कराया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


तहरीर में पीड़िता रागिनी राय ने बताया कि उसका मायका बलिया जिले के करमौता में है। 23 अप्रैल, 2017 को उसकी शादी आजमगढ़ शहर कोतवाली के ब्रह्मस्थान मोहल्ला निवासी विजय कुमार राय के साथ हुई थी। मायके वालों ने शादी में काफी दान-दहेज दिया था। शादी के बाद पति विजय कुमार समेत घर के अन्य सदस्य प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


कार व 10 लाख रुपये की बच्चे के नाम एफडी के साथ ही सोने की चेन की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे 12 फरवरी 2024 को मारपीट कर नवजात बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed