फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woke up Abir Gulal, Holiana

उड़ाया अबीर गुलाल, होलियाना हुआ माहौल

Sun, 01 Mar 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Woke up Abir Gulal, Holiana
शहर पुरानी कोतवाली क्षेत्र में निकाले गये श्री श्याम निशान यात्रा में नाचते गाते श्रद्घालु। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला से निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा के दौरान उड़ाये जा रहे अबीर गुलाल से पूरा माहौल ही होलियाना हो गया था। भक्ती गीतों से झूमते व अबीर-गुलाल उड़ाते हुए लोग बिन्नानी गार्डन पहुंचे जहां यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन

यात्रा की शुरूआत के पूर्व मारवाड़ी धर्मशाला में श्याम भक्तों ने निशान की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया। इसके पश्चात निशान यात्रा दोपहर 12 बजे से शुरू हुई। हाथी, घोड़ा व गाजेबाजे के साथ मारवाड़ी समाज के लोग सड़क पर निकल पड़े। आगे-आगे खाटू श्याम प्रभु की मनमोहक झांकी चल रही थी। उसके पीछे अबीर गुलाल खेलते हुए श्याम भक्त चल रहे थे। निशान यात्रा पुरानी सब्जीमंडी, जामा मस्जिद, पुरानी कोतवाली, चौक, मातबरगंज, बड़ादेव होते हुए बिन्नानी गार्डन पहुंच कर संपन्न हुई। निशान यात्रा के पूर्व शनिवार की शाम भक्ति संगीत का कार्यक्रम श्री कृष्ण गोशाला पहाड़पुर में हुआ। जिसमें दिल्ली व कोलकाता से आये कलाकारों द्वारा भक्तिगीतों की प्रस्तुति की गई। जिस पर देर रात तक लोग भक्ति के सागर में गोते लगाते रहे। निशान यात्रा में शोभित अडूकिया, परितोष रूंगटा, सौरभ डालमिया, अभिषेक खंडेलिया, पुलकित अडूकिया, नवल किशोर डालमिया, संजय डालमिया, सीताराम अग्रवाल, अंशु गोयल, अभिषेक अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, नीरज गोयंका, संपत शर्मा, गुड्डू मोदनवाल, समेत काफी संख्या में महिलाएं शामिल रही।

शहर पुरानी कोतवाली क्षेत्र में निकाले गये श्री श्याम निशान यात्रा में अबीर- गुलाल उड़ाते श्रद्घ?

शहर पुरानी कोतवाली क्षेत्र में निकाले गये श्री श्याम निशान यात्रा में अबीर- गुलाल उड़ाते श्रद्घ?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed