फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Without registration will not play kabaddi

रजिस्ट्रेशन बिना नहीं खेल सकेंगे कबड्डी

Fri, 20 Nov 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़ Updated Fri, 20 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Without registration will not play kabaddi
अमेचर कबड्डी फेडरेशन आफ इंडिया (एकेएफई) ने कबड्डी के खिलाड़ियों के लिए नए नियम और मानक तय कर दिए हैं। नए मानकों को पूरा किए बिना एक भी खिलाड़ी जिले स्तर की प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेगा। प्रतिभागियों को आनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन



एकेएफई के अध्यक्ष डा. मृदुल भदौरिया ने सभी सचिवों को कबड्डी प्रतियोगिता में पुराने नियमों केे बदले जाने की सूचना दे दी है। पत्र में लिखा है कि नए नियम के तहत अब कबड्डी खेलने की इच्छा रखने वाले प्रतिभागियों को सबसे पहले अपना आनलाइन पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन



पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इसकी सूचना संबंधित सचिवों को ई-मेल  के जरिये भेजी जाएगी। सभी सचिवों को प्रत्येक महीने की एक से 15 तारीख के बीच सभी आवेदनों का निस्तारण करना होगा। अगर कोई सचिव ऐसा नहीं करता है तो उसके यहां आए समस्त आवेदनों केे अस्वीकृत माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इतना ही नहीं अगर सचिव किसी आवेदन को निरस्त करते हैं तो उन्हें उचित कारण आनलाइन में ही दर्शाना होगा। ऐसे सभी अस्वीकृत आवेदनों पर एकेएफई अपना निर्णय अलग से लेगा। पंजीकरण के बाद अपना राज्य बदलने की भी सुविधा होगी।


पंजीकृत खिलाड़ियों को एकेएफई से परिचय पत्र जारी होगा। जिला कबड्डी संघ के सचिव प्रेम कुमार राय कहते हैं कि नए नियम से एक खिलाड़ी दो स्थानों पर चयनित होने के लिए भाग नहीं ले सकता है। जहां उसका पंजीकरण होगा उसका चयन वहीं होगा। कहा कि इस नए नियम को लागू कराने में थोड़ी दिक्कत होगी।



कबड्डी के खिलाड़ी आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। पंजीकरण के लिए उनके पास धन नहीं होता है। ऐसे में वह लो सिर्फ उन खिलाड़ियों का पंजीकरण करेंगे, जिनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed