फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   With the opening of the school, the children's face returned

स्कूल खुलने से बच्चों के चेहरे पर लौटी रौनक

Tue, 24 Aug 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
With the opening of the school, the children's face returned
रानी की सराय स्थित परिषदीय विद्यालय में बढ़ते बच्चें। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना के चलते बंद हुए मीडिल स्कूल भी मंगलवार से खुल गए। महीनों बाद छठी से आठवीं तक के बच्चे खुश नजर आए। शिक्षक-शिक्षिकाएं भी काफी उत्साहित नजर आए। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही विद्यार्थियों को कक्षाओं में जाने दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानी की सराय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोवां में कक्षा छह से आठ तक के बच्चे चहकते हुए स्कूल पहुंचे। हालांकि संख्या कम थी। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पासवान व प्रधानाध्यापक ललिता मिश्रा ने बताया कि कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। कंपोजिट विद्यालय अहरौला में बच्चों की संख्या कम थी लेकिन वे स्कूल खुलने से उत्साहित नजर आए। प्रधानाध्यापक सीताराम गोड़ ने बताया कि प्रवेश द्वार पर ही थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। बच्चों को मास्क भी दिया गया। विद्यालय में प्रेमचंद गुप्ता, मनोज कुमार, सुनील व शीतला मौजूद रहे। लाटघाट क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिश्रपुर में 50 फीसद से भी कम विद्यार्थी स्कूल आए। प्रधानाध्यापक राधिका देवी ने बताया कि बीआरसी पर ही किताबें हैं, जल्द ही बांटा जाएगा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अजमतगढ़ में कक्षा छह में 15 कक्षा सात में सात और कक्षा आठ में दो बच्चे ही स्कूल आए। छात्र विपिन गोंड ने बताया कि काफी दिनों के बाद स्कूल खुले हैं, अब हम अच्छे से पढ़ाई कर सकेंगे। कई माह बाद हम अपने दोस्तों से मिल रहे हैं। वहीं, छात्रा गुड़िया ने बताया कि पढ़ाई तो पूरी तरह से छूट गई थी। घर पर उस तरह से नहीं पढ़ाई हो पाती है जिस प्रकार स्कूल में पढ़ाई कर लेते हैं। स्कूल खुलने से अब ठीक से पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed