फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   With the consent of the relatives, the couple got married at the temple.

घर से भागे प्रेमी युगल की शादी: लड़की को उसकी बहन के घर छोड़कर भाग गया युवक, युवती ने उठाया ऐसा कदम

Tue, 20 Sep 2022 07:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2022 07:21 AM IST
सार

आजमगढ़ में एक प्रेमी युगल कुछ दिन पहले गर से भाग गया। कुछ दिन इधर-उधर भटकने के बाद लड़के ने युवती को उसकी बड़ी बहन के घर छोड़ा और  फरार हो गया। इसके बाद युवती ने कुछ ऐसा किया कि दोनों परिवारों को उनकी शादी करवानी पड़ी। 

विज्ञापन
With the consent of the relatives, the couple got married at the temple.
शादी (प्रतीकात्मक) - फोटो : iStock

विस्तार

आजमगढ़ के जीयनपुर कस्बा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर सोमवार को एक प्रेमी युगल का विवाह दोनों परिवारों की रजामंदी से कराया गया। एक पखवाड़ा पूर्व प्रेमी युगल घर छोड़ कर भाग गया था। वापस लौटने पर युवक लड़की को उसके बड़ी बहन के घर छोड़ कर फरार हो गया। लड़की ने लड़के के खिलाफ तहरीर दे दी। फिर दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई और शादी का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के रचनपट्टी गांव निवासी युवक जीयनपुर कोतवाली के आर्यनगर वार्ड में अपने मामा के घर रह कर पढ़ाई करता था। इसी दौरान उसका आर्यनगर वार्ड निवासिनी एक लड़की से प्रेम शुरू हो गया। बीते दो सितंबर को प्रेमी युगल घर छोड़ कर भाग गया। प्रेमी युगल कुछ दिनों तक इधर-उधर रहे फिर दिल्ली पहुंच गए।
विज्ञापन

जहां रहने खाने की दिक्कत हुई तो दोनों 18 सितंबर को वापस लौट आए। इसके बाद युुवक ने लड़की को उसकी उसकी बड़ी बहन के घर छोड़ दिया। सोमवार को लड़की ने जीयनपुर कोतवाली में सचिन के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने पर बुलाया। जहां पंचायत के बाद दोनों परिवार शादी को राजी हो गए। इसके बाद शाम में प्राचीन शिवमंदिर पर दोनों का विवाह करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed