{"_id":"6a690db2ff946ad6d40a4d0e","slug":"with-the-change-in-weather-bacteria-and-viruses-are-active-and-cases-of-viral-fever-and-typhoid-are-increasing-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-154418-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मौसम में बदलाव होने से बैक्टीरिया और वायरस सक्रिय, बढ़े वायरल फीवर और टायफायड के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मौसम में बदलाव होने से बैक्टीरिया और वायरस सक्रिय, बढ़े वायरल फीवर और टायफायड के मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी भीड़
- फोटो : Self
आजमगढ़। मौसम में हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। अस्पताल में वायरल फीवर, टायफायड और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी में हर दिन 60 मरीज आ रहे हैं। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. सतीष चंद कन्नौजिया ने बताया कि इस मौसम में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से सक्रिय होते हैं। बीते कुछ दिनों में वायरल संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है। ओपीडी में आने वाले मरीजों में तेज बुखार, शरीर दर्द, सिर दर्द, गले में खराश, खांसी, जुकाम और कमजोरी जैसी शिकायत देखने को मिल रही है। लंबे समय तक बुखार रहने पर टायफायड के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दूषित पानी और भोजन टायफायड जैसी बीमारियों का प्रमुख कारण है।
बचाव के उपाय
उबला हुआ शुद्ध पानी ही पीएं।
बाहर का कटा फल और खुले में बिकने वाला भोजन खाने से बचें।
भोजन करने से पहले और शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं।
हल्का, ताजा और पौष्टिक भोजन करें।
बुखार आने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लें।
भीड़भाड़ वाली जगहों पर ले जाने से बचें।
पर्याप्त नींद लें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।
तेज बुखार तीन दिन से अधिक रहने पर तुरंत जांच कराएं।
विज्ञापन
बचाव के उपाय
उबला हुआ शुद्ध पानी ही पीएं।
बाहर का कटा फल और खुले में बिकने वाला भोजन खाने से बचें।
भोजन करने से पहले और शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं।
हल्का, ताजा और पौष्टिक भोजन करें।
बुखार आने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लें।
भीड़भाड़ वाली जगहों पर ले जाने से बचें।
पर्याप्त नींद लें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।
तेज बुखार तीन दिन से अधिक रहने पर तुरंत जांच कराएं।