फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Will have to wait a long time for new RTO office

नए आरटीओ ऑफिस के लिए करना होगा अभी लंबा इंतजार

Thu, 14 Apr 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Will have to wait a long time for new RTO office
आजमगढ़। वर्षों से किराए के मकान में चल रहे आरटीओ व एआरटीओ के स्थाई कार्यालय के लिए सदर तहसील के गंभीरवन में भूमि अधिग्रहित की गई है। सारथी हाल और कार्यालय भवन का निर्माण यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्टक्चर डेवलेपमेंट कारपोरेशन की ओर से किया जा रहा है। लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी दोनों कार्यालयों का निर्माण नहीं हो सका। कार्य की प्रगति को देखकर लग रहा कि इस वर्ष भी निर्माण पूर्ण नहीं हो पाएगा। जनपद में आरटीओ और एआरटीओ कार्यालय हरवंशपुर में स्थित है। व्यस्त मार्ग पर परिवहन विभाग का कार्यालय होने से हमेशा यहां जाम की समस्या बनी रहती है। साथ ही इमारत भी जर्जर हो चुकी है। वहीं दलालों का यहां कब्जा है। आए दिन दलाल अधिकारियों व कर्मचारियों से उलझते हैं। इसी कारण इसे शिफ्ट करने की योजना बनाई गई थी। नये कार्यालय भवन और आटोमैटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक के लिए गंभीरवन में भूमि उपलब्ध कराई गई थी। जहां ऑटोमेटिक ड्राविंग टेस्टिंग ट्रैक व भवन का निर्माण यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कारपोरेशन करा रहा है। संभागीय परिवहन कार्यालय एवं सारथी हाल का निर्माण गंभीरवन में चल रहा है। परियोजना की लागत 7.96 करोड़ रुपये है। परियोजना पूर्ण होने की तिथि 31 मार्च थी लेकिन अभी तक नहीं बन सका है। हालांकि कार्यदायी संस्था को पूरा बजट अवमुक्त कर दिया गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गंभीरवन में संभागीय परिवहन कार्यालय एवं सारथी हाल का निर्माण चल रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण कार्य धीमा चल रहा था लेकिन अब कार्य में तेजी आई है। कार्यदायी संस्था को बजट भी पूरा दे दिया गया है। इसी वर्ष निर्माण पूरा होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed