फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Will be able to download the syllabus from the website

Azamgarh News: वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे पाठ्यक्रम

Tue, 04 Apr 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Will be able to download the syllabus from the website
यूपी बोर्ड ने छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी पहल की है। अब किताबों व पाठ्यक्रम के लिए उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ने स्कूलों में नियमित पठन-पाठन के लिए कक्षा नौ से 12 तक के प्रमुख विषयों का मासिक पाठ्यक्रम विभाजन अपनी वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट यूपीएमएसपी डॉड इडीयू डॉट इन पर अपलोड कर दिया है। जहां से छात्र-छात्राएं किताबें व पाठ्यक्रम डाउनलोड कर सकेंगे। डीआईओएस मनोज मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) नई दिल्ली की ओर से सत्र 2023-24 के लिए संशोधित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रकाशित पुस्तकें बाजार में उपलब्ध हैं। छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिए इन पुस्तकों के लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। जिसे डाउनलोड कर बच्चे पढ़ाई कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सत्र आरंभ होने से ही समय से प्रवेश कार्य पूर्ण करने और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed