{"_id":"66a13d54b49526542b08750a","slug":"will-be-able-to-correct-mobile-number-on-vehicle-portal-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-118398-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वाहन पोर्टल पर ठीक कर सकेंगे मोबाइल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वाहन पोर्टल पर ठीक कर सकेंगे मोबाइल नंबर
विज्ञापन
जिन वाहन स्वामियों के वाहन रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर गलत दर्ज है या नंबर बदल गए हैं अथवा नंबर अपडेट नहीं है। ऐसे वाहन मालिकों की सुविधा के लिए मोबाइल नंबर अपडेट करने की व्यवस्था परिवहन विभाग ने शुरू की है। ऐसे वाहन स्वामी विभाग की वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर सही कर सकते हैं। ताकि चालान या अन्य किसी प्रकार की कार्रवाई से खुद को अपडेट कर सकें।
एआरटीओ प्रशासन विष्णुदत्त मिश्र ने बताया कि प्रवर्तन टीम द्वारा जांच के दौरान यह बात सामने आ रही है कि बहुत से वाहनों के रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर या तो गलत हैं या फिर बदल गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन वाहन स्वामियों के वाहन रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर अपडेट न हो या गलत पड़ा हो, वे विभाग की वेबसाइट पर जाकर नंबर सही करा सकते हैं।
इस तरह कर सकेंगे अपडेट
परिवहन विभाग के पोर्टल पर जाकर वाहन संबंधी सेवा चुनें। राज्य चुनें, वाहन नंबर दर्ज करें और प्रोसीड बटन पर क्लिक करें। इसके पहले वाहन नंबर, चेचिस नंबर, इंजन नंबर, पंजीकरण तिथि और फिटनेस वैधता की तिथि भरें और शो डिटेल बटन पर क्लिक करें। अब मोबाइल नंबर अपडेट बटन पर क्लिक करें। पोर्टल द्वारा प्रदर्शित सफल संदेश देखें, आपका मोबाइल नंबर अब वाहन पोर्टल पर अपडेट शो करेगा।