फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Will Arunkant leave the seat for his father?

क्या पिता के लिए सीट छोड़ेंगे अरुणकांत

Fri, 28 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Will Arunkant leave the seat for his father?
आजमगढ़। कभी बेटे के लिए अपना विधानसभा क्षेत्र छोड़ने वाले रमाकांत यादव ने एक बार फिर पुरानी सीट से दावेदारी कर दी है। इस सीट पर मौजूदा विधायक और उनके पुत्र अरुणकांत यादव भाजपा से दावेदार हैं। भाजपा ने प्रत्याशी नहीं घोषित किया है लेकिन पिता की दावेदारी के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या अरुणकांत पिता के लिए इस सीट को छोड़ देंगे?
विज्ञापन

पूर्व सांसद रमाकांत यादव को समाजवादी पार्टी ने फूलपुर-पवई विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट से उनके पुत्र अरुणकांत यादव भाजपा से विधायक है। रमाकांत यादव ने 1985 में इस सीट से अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी और 1993 तक लगातार चार बार जीत हासिल की। इस बीच उन्होंने कई बार पार्टी बदली लेकिन सीट नहीं बदली। वर्ष 1996 में उन्होंने अपनी पत्नी रंजना यादव को फूलपुर पवई सीट से लड़ाया और खुद लोकसभा का चुनाव आजमगढ़ सीट से लड़ गए। उनकी पत्नी विधायक नहीं बन सकी, बाद में उन्होंने यह सीट बेटे अरुणकांत यादव लिए छोड़ दी। अरुणकांत 2007 में विधायक बने। तब वे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी थे। वर्ष 2012 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद रमाकांत यादव का राजनीतिक कैरियर अस्थिर हो गया। वह भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए। सपा ने उन्हें फूलपुर-पवई सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब देखना यह है कि अरुणकांत यादव पिता के खिलाफ मैदान में उतरते हैं या फिर पार्टी और सीट बदलते हैं। अगर पिता और पुत्र की टक्कर होती है तो मुकाबला बेहद रोचक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed