फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wife went missing to take medicine with husband

पति के साथ दवा लेने निकली पत्नी गायब

Fri, 17 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Wife went missing to take medicine with husband
आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भदांव गांव निवासी नरेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी का मुकदमा जीयनपुर कोतवाली में बृहस्पतिवार को देर रात दर्ज कराया। भदांव गांव निवासी नरेंद्र कुमार की शादी रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में इसी माह पांच जून को हुई थी। 16 जून की शाम नरेंद्र कुमार अपनी पत्नी को बाइक से जीयनपुर बाजार में दवा लेने के लिए आया था। जीयनपुर सिनेमा हॉल के फल मंडी के पास नरेंद्र कुमार की पत्नी जब पहुंची तो उसने पति से शौच कर आने की बात कही। कुछ देर तक इंतजार के बाद शौच करने गई पत्नी वापस नहीं आई तो पति नरेंद्र कुमार जा कर मौके पर देखा तो पत्नी गायब थी। नरेंद्र कुमार अपनी पत्नी को ढूंढने लगा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परेशान नरेंद्र ने अपने स्वजनों को जानकारी दी। उसके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। काफी तलाश किया, लेकिन उसकी पत्नी का कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को रात में नरेंद्र कुमार ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दिया। पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed