फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wife thrashed to death by husband over money dispute

पैसों के विवाद में पत्नी की पति ने की पीट-पीट कर हत्या

Sat, 26 Mar 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Wife thrashed to death by husband over money dispute
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के वैश्यपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर रात पैसों के विवाद में पति ने अपनी पत्नी की इतनी पिटाई कर दिया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के पिता ने आरोपी पति के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। आरोपी पति की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिले के कटका थाना अंतर्गत गौरी बडाह गांव निवासी श्यामलाल ने 2012 में अपनी पुत्री रेखा (30) का विवाह अतरौलिया के वैश्यपुर गांव निवासी राकेश पुत्र लालजी के साथ किया था। शादी के कुछ वर्षों बाद पति-पत्नी में किसी न किसी बात पर विवाद होने लगा। जिस पर राकेश के घर वालों ने उन्हें अलग कर दिया। घर से अलग कर दिए जाने के बाद राकेश नया मकान बनवाने के लिए अपनी पत्नी रेखा पर मायके से पैसा मांग का लाने को लेकर दबाव बनाने लगा। जिसे लेकर दोनों में आए दिन कहासुनी व मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात राकेश नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी से पैसों को लेकर विवाद करने लगे। इसी दौरान बात बढ़ गई और उसने लाठी-डंडा के अलावा किचन में रखे लोहे के पलटा से राकेश ने अपनी पत्नी की पिटाई शुरू कर दिया। पति की पिटाई से रेखा अधमरी हो गई। इसके बाद राकेश मौके से फरार हो गया। इलाज के आभाव में उसकी मौत हो गई। सुबह आसपास के लोगों ने मृतका के पिता को घटना की सूचना दी। इसके अलावा प्रधान ने अतरौलिया पुलिस को बताया। सूचना पर मृतका के पिता व पुलिस मौके पर पहुंच गए। पिता ने मृतका के पति के खिलाफ नामजद तहरीर दिया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो बच्चों की मां थी। दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। हत्यारोपी पति मौके से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed