फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wife stopped second marriage, got tilak returned

Azamgarh News: पत्नी ने रुकवाई दूसरी शादी, तिलक कराया वापस

Fri, 25 Nov 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Wife stopped second marriage, got tilak returned
लाटघाट। जीयनपुर कोतवाली के डिघवनिया काजी गांव निवासी एक युवक दूसरी शादी की जुगत में था। दूसरी जगह तिलक चढ़ चुका था। इसकी जानकारी होने पर पहली पत्नी सामने आकर विवाह रुकवा दी और चढ़ा तिलक वापस करा दिया। डिघवनिया काजी गांव निवासी प्रहलाद मौर्य पुत्र राधेश्याम मौर्य पहले से ही विवाहित था। वर्तमान में पत्नी मायके में रह रही है। इस बीच प्रहलाद ने दूसरी शादी की योजना बना ली और 24 नवंबर को रौनापार थाना क्षेत्र के सिवान गांव से आए लोगों ने तिलक भी चढ़ा दिया। तिलक में 40 हजार नकद के साथ ही बाइक, बर्तन व फल आदि दिया गया था। इसकी जानकारी होते ही प्रहलाद की पहली पत्नी वंदना पुत्री रामकेवल निवासी मठिया गांगेपुर थाना रौनापार शुक्रवार की भोर में ही सिवान गांव पहुंच गई और तिलक चढ़ाने वाले परिवार को आपबीती बताते हुए खुद को प्रहलाद की पहली पत्नी बताया। इसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। तिलक चढ़ाने वाले परिजन पहली पत्नी के परिजनों के साथ डिघवनिया काजी गांव पहुंचे। वहां प्रहलाद के परिजनों के साथ पंचायत हुई। पंचायत के बाद बृहस्पतिवार की रात चढ़ा तिलक वापस हो गया। प्रहलाद की शादी आठ मार्च 2020 को उर्दिहा में आयोजित दहेज रहित विवाह में संपन्न हुई थी। प्रकरण को लेकर पूरे दिन चर्चा का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed