फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Why are those who send bangles to PM silent on inflation?

महंगाई पर क्यों चुप हैं पीएम को चूड़ियां भेजने वाले

Tue, 01 Jun 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Why are those who send bangles to PM silent on inflation?
आजमगढ़। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को केंद्र व प्रदेश की सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि महंगाई तेजी से बढ़ रही है। पूर्व में प्रधानमंत्री को चूड़ियां भेजने वाले अब कहां हैं। वे छतरपुर अहिरवला के एक स्कूल में हुई संगठन की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाइए क्योंकि जनता हमारी तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल है। देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। लोगों की जान जा रही है। ऐसे में भाजपा की सरकारें देश के संसाधनों को पूंजीपतियों को बेचने में लगी हैं। देश को गुलामी की तरफ ले जाया जा रहा है। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जनता महंगाई की मार झेल रही है। कामकाज बंद है। लोग भुखमरी के कगार पर हैं। देश में कांग्रेस की सरकार थी तब तेल की कीमतें बढ़ने पर भाजपा सड़क पर उतर आती थी। इनके नेता तत्कालीन प्रधानमंत्री को चूड़ियां भेजते थे। आज वो नेता कहां हैं, क्यों खामोश हैं। प्रधानमंत्री संकट की घड़ी में भी सिर्फ बातें ही कर रहे हैं। जनता सब कुछ देख और सह रही है। वर्ष 2022 में प्रदेश की जनता यहां की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। यूपी में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनेगी। अध्यक्षता शिवली सिंह और संचालन जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर ने किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव वकील चौरसिया, रामदही पासवान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed