फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Who fired on husband and wife, waiting for finger print repor

पति पत्नी पर गोली किसने चलाई, फिंगर प्रिंट रिपोर्ट का इंतजार

Tue, 26 May 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Who fired on husband and wife, waiting for finger print repor
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के अटलस टैंक (बदरका) मुहल्ले में सोमवार की अल सुबह महज 16 हजार रुपये किराये की वजह से हुई दंपती की हत्या से सभी हतप्रभ हैं। गिरफ्तार आरोपियों से हुई पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि जिस समय गोली मारी गई थी वहां मकान मालिक की मां और उसका बेटा मौजूद था। पिता नीचे खड़ा था। गोली चलने के बाद मौके पर पहुंचा था। मौके से बरामद हुए तमंचे पर किसकी अंगुलियों के निशान हैं। इसकी जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी इलामारन ने बताया कि रविवार को दिन में 11 बजे करीब मकान के किराये को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। हालांकि मामला शांत हो गया। राकेश राय का किराएदार संजीव सिंह पर करीब 16 हजार रुपये बकाया था। साढ़े तीन माह का किराया बाकी था। हालांकि पहले लोग किराएदारी को लेकर तरह-तरह की बात किए, लेकिन रात को आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद जानकारी हुई। किराए को लेकर ही राकेश राय के घर में भी पत्नी और बच्चों से आपस में नोकझोंक हुई थी। घर में तनाव था। यही कारण है कि दूसरे दिन सोमवार की सुबह राकेश का बेटा अपनी मां प्रेमशीला राय को साथ संजीव के कमरे में पहुंच गया। वह दूसरे तल पर रहता था। कमरे में किराए को लेकर विवाद हुआ। तभी गोली चल गई। संजीव और उसकी पत्नी साधना दोनों के पेट में लगी। गोली की आवाज सुनकर राकेश भागकर ऊपर पहुंचे थे। सीओ सिटी ने बताया कि घटना के लिए राकेश राय का बेटा निशित राय और पत्नी प्रेमशीला दोनों की भूमिका ज्यादा है। घटना के बाद लोगों द्वारा पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। इस दौरान कई तरह से सवाल भी उठाए गए, क्योंकि घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं बचा है। पुलिस मरने से पहले संजीव और साधना का बयान रिकार्ड कर चुकी है। एसपी सिटी पंकज पांडेय ने बताया था कि घटना किराएदारी को लेकर हुई है। पुलिस ने अपना पक्ष मजबूत करने के लिए मौके से बरामद तमंचे पर अंगुलियों के निशान की जानकारी करेगी। इसके लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा है। वह जांच रिपोर्ट आने के बाद यह पता चल जाएगा कि गोली किसने चलाई।
विज्ञापन

तमसा किनारे एक साथ जली पति-पत्नी की चिता
अहरौला। थाना क्षेत्र के असिलाई गांव के दक्षिण स्थित तमसा नदी के किनारे संजीव सिंह और उसकी पत्नी की चिता सजाकर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वहां मौजूद गांव और क्षेत्र के हर किसी की भी आंखें भर आई। लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे थे। पति-पत्नी की मौत के बाद लोग इकलौते बेटे आकाश सिंह की तरफ देखते तो कभी जलती हुई चिता को । वहां मौजूद शायद ही कोई बचा हो, जिसकी आंख में पानी न आ गया हो। हर कोई आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed