{"_id":"64ba4b171fe02ace430c8646","slug":"while-turning-on-the-tube-well-the-current-landed-the-death-of-the-young-man-mourning-in-the-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh news: ट्यूबवेल चालू करते समय उतरा करंट, युवक की मौत, परिजनों में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh news: ट्यूबवेल चालू करते समय उतरा करंट, युवक की मौत, परिजनों में छाया मातम
Fri, 21 Jul 2023 02:38 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 21 Jul 2023 02:38 PM IST
सार
बरदह थाना क्षेत्र के नरवे गांव निवासी 44 वर्षीय विनोद कुमार यादव पुत्र श्याम नारायण यादव शुक्रवार की सुबह अपने ट्यूबवेल से धान की राेपाई करने के लिए गए थे। वह ट्यूबवेल चालू करने गए थे तभी अचानक करंट उतर गया।
विज्ञापन
मृतक विनोद कुमार यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ में बरदह थाना क्षेत्र के नरवे गांव में शुक्रवार की सुबह ट्यूबवेल चालू करते समय करंट उतर गया। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: काशी विश्वनाथ में भी लागू होंगी महाकाल की ये व्यवस्थाएं, क्या है अवंतिका द्वार, जिस पर हो रहा मंथन?
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के नरवे गांव निवासी 44 वर्षीय विनोद कुमार यादव पुत्र श्याम नारायण यादव शुक्रवार की सुबह अपने ट्यूबवेल से धान की राेपाई करने के लिए गए थे। वह ट्यूबवेल चालू करने गए थे तभी अचानक करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। मृतक के पास एक पुत्र व दो पुत्री हैं।
विज्ञापन