फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When the wife was stopped from talking on the mobile, she ran away with the jewellery

Azamgarh News: पत्नी को मोबाइल पर बात करने से रोका तो गहने लेकर भागी

Sun, 23 Nov 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
When the wife was stopped from talking on the mobile, she ran away with the jewellery
ठेकमा। चार दिन पहले परदेश से आए पति का पत्नी को अज्ञात आदमी से बात करने पर टोकना और मोबाइल ले लेना ऐसा नागवार गुजरा कि पत्नी घर छोड़कर भाग गई। महिला अपने साथ सोने-चांदी के गहने भी ले गई है। पति ने थाने में तहरीर देकर तलाश करने की गुहार लगाया है। थाना क्षेत्र के अजाउर गांव निवासी राजेश राम ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे पत्नी 35 वर्षीय अमलेश देवी घर से आधार कार्ड, पासबुक, सिम, पांच थान सोने-चांदी के गहने लेकर चली गई। घर से जाते समय बच्चों को 20 रुपया देकर बोली कि खेत जा रहे हैं।
विज्ञापन

परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे, घर पर चार बच्चे थे। पति राजेश ने बताया कि प्रदेश से चार दिन पहले घर आया था, पत्नी अज्ञात आदमी से फोन पर बात कर रही थी। मना किया था, मोबाइल ले लिया था। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed