फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When the team reached the village for investigation, there was a fight, many in custody

जांच को गांव में पहुंची टीम तो हुई मारपीट, कई हिरासत में

Tue, 31 May 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
When the team reached the village for investigation, there was a fight, many in custody
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के रसूलपुर गांव में हुए विकास कार्यों की जांच को लेकर सोमवार को खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ के नेतृत्व में टीम पहुंची थी। इसी दौरान मारपीट हो गई। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से तीन लोगों को थाने लाकर बैठा लिया। जिसमें प्रधान पुत्र भी शामिल थे। जिसे लेकर प्रधान संघ लामबंद हो गया और पत्रक सौंप कार्रवाई की मांग किया। पूर्व प्रधान अरविंद सिंह के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो की जांच को लेकर सीडीओ को शिकायती पत्रक दिया गया था। सीडीओ के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी संतोष यादव, एडीओ पंचायत राम आशीष सिंह, जेई धर्मेंद्र राम सोमवार की शाम तीन बजे गांव में पहुंच कर पंचायत भवन व इंटरलाकिंग कार्य की जांच कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षो में मारपीट हो गई। वर्तमान प्रधान दुलारी देवी के पुत्र संजय राम को चोट आयी। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रधान पुत्र संजय के अलावा दूसरे पक्ष से ओमप्रकाश व रामाश्रय को थाने लाकर बैठा दिया। प्रधान पुत्र को थाने पर बैठाये जाने की जानकारी होते ही प्रधान संघ के लोग मौके पर जुट गए और जांच कर कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान डब्लू यादव, दीपक यादव, बृजेश सिंह, गुड्डू, भूपेंद्र सिंह, विजय चौहान, समुश आदि प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed