फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When the flood occurred, it left behind broken roads and muddy paths.

Azamgarh News: बाढ़ गई तो पीछे छोड़ गई टूटी सड़कें और कीचड़ भरे रास्ते

Sat, 21 Sep 2024 04:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
When the flood occurred, it left behind broken roads and muddy paths.
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। जलस्तर घटने के साथ ही लोगों की दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। संपर्क मार्ग जगह-जगह टूट गए हैं। घरों के पास कीचड़ भी हो गया है। लोगों का आना-जाना दूभर है। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में कमी तो हुई है। लेकिन मुश्किल कम नहीं हुईं। स्कूलों में पानी भर गया था। इससे पूरे विद्यालय परिसर में कीचड़ जमा है। आवागमन के लिए संपर्क मार्ग तो खाली हैं पर पूरे संपर्क मार्ग पर या तो कीचड़ है यह तो वह टूट गया है। पशुओं के चारे की समस्या भी बनी हुई है। हरा चारा घाघरा नदी के पानी से डूबने से बर्बाद हो गया है। किसी तरह किसान 10 से 12 किलोमीटर दूर जाकर हरे चारे की व्यवस्था कर रहे हैं। जलस्तर घटने के साथ ही कटान तेज हो गई है। सहबदिया, गांगेपुर, परसिया, झगरहवा, बगहवा में कटान से किसानों की खेती योग्य भूमि नदी में समाती जा रही है। किसान भूमिहीन होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


बदरहुंआ में खतरा बिंदु से नीचे आया जलस्तर
लाटघाट। बदरहुंआ नाले पर बृहस्पतिवार की शाम नदी का जलस्तर 72.43 मीटर था जो शुक्रवार को 83 सेमी घटकर 71.60 मीटर हो गया। वहीं, डिघिया नाले पर 71.42 मीटर से 64 सेमी घटकर 70.78 मीटर हो गया है। बदरहुंआ में नदी का खतरा बिंदु 71.68 मीटर है तो डिघिया में खतरा बिंदु 70.40 मीटर है। नदी में शुक्रवार को 145755 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed