फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   when the fever-stricken teacher arrived to check, she was sent back home

और जब कापी जांचने पहुंच गई बुखार पीड़ित शिक्षिका, मचा हड़कंप, वापस भेज दिया गया घर

Wed, 13 May 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
when the fever-stricken teacher arrived to check, she was sent back home
जीजीआईसी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते शिक्षक। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के बीच यूपी बोर्ड कापियों का मूल्यांकन कार्य जिले में भी मंगलवार से शुरू हो चुका है। बुधवार को एक शिक्षिका राजकीय बालिका इंटर कालेज पर पहुंची तो थर्मल स्कैनिंग में बुखार निकला, इतना ही नहीं उसने गले में खराश की भी शिकायत किया। इसके बाद तो मूल्यांकन केंद्र पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। मूल्यांकन के दूसरे दिन कुल 34387 कापियों का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन

शासन व माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर यूपी बोर्ड परीक्षा कापियों का मूल्यांकन कार्य मंगलवार से पुन: शुरू हुआ है। बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज एक मूल्यांकन के लिए पहुंची एक शिक्षिका की जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्कैनिंग किया तो बुखार निकला। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिक्षिका को रोक लिया और बैठा कर अन्य जानकारी लेने लगे। पूछताछ में शिक्षिका ने बताया कि एक दिन पहले से उसे बुखार लग रहा है और गले में कुछ खराश भी है। बुखार व गले में खराश से पीड़ित शिक्षिका के मूल्यांकन केंद्र पहुंचने की सूचना पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। हालांकि मूल्यांकन का कार्य प्रभावित नहीं हुआ। चारों मूल्यांकन केंद्रों पर बुधवार को कुल 34387 कापियां जांची गई। जिसमें शिब्ली पर 6428, डीएवी पर 11384, जीजीआईसी पर 7809 व इंटर कालेज सठियांव पर 8766 कापियों का मूल्यांकन हुआ। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि शिक्षिका को सामान्य बुखार था, कोरोना के कोई लक्षण उसमें नहीं थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच पड़ताल के बाद उन्हें घर भेज दिया और आराम करने की सलाह दी। मूल्यांकन केंद्र में उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed