{"_id":"60b674728ebc3e01956e33b1","slug":"when-the-corona-curfew-was-relaxed-the-market-returned-to-the-bright-azamgarh-news-vns592536094","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिली कोरोना कर्फ्यू में ढ़ील तो बाजारों में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिली कोरोना कर्फ्यू में ढ़ील तो बाजारों में लौटी रौनक
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लागू कोरोना कर्फ्यू में ढील के बाद मंगलवार से दुकानें खुल गई। दुकानें खुलते ही बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने जमकर कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई। न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और ना ही मास्क लगाना जरूरी समझा। लगभग डेढ़ माह बाद दुकान खुलने से व्यापारी काफी खुश नजर आए।
कम हुए कोरोना संक्रमण को देेखते हुए सरकार की ओर से कोरोना कर्फ्यू में ढील दी गई। जिला प्रशासन की ओर से दुकानों के खुलने की नई गाइडलाइन जारी कर दी गई। पूर्वान्ह 11 बजे से शाम छह बजे तक दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई। मंगलवार को ढील के पहले दिन बाजार की सारी दुकानें खुली। ढील मिलते ही व्यापारी भी आम दिनों की भांति अपनी दुकानें खोलकर साफ-सफाई किए और अपनी सीट पर जम गए। लगभग एक महीने बाद दुकान खुलते ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन की ओर से दुकान पर सिर्फ पांच ग्राहकों के ही एक साथ मास्क के साथ मौजूद रहने की छूट दी गई है। लेकिन दुकानों में ग्राहकों की उपस्थिति पांच से अधिक दिखी। विगत एक महीने से सूनी पड़ी सड़कों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई थी। हालात यह हो गया था नगर के मातबरगंज से लेकर पहाड़पुर तक सड़कों पर जाम की स्थिति देखने को मिली। नगर के मुख्य चौक पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही के कारण यहां बार-बार जाम लग रहा था। चौक पर पुलिस बल तैनात था लेकिन उनके द्वारा भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था।
बंद शापिंग मालों में जारी रही लुकाछिपी
आजमगढ़। कोरोना कर्फ्यू में दी गई ढील में प्रशासन द्वारा शापिंग माल, जिम, मल्टीप्लेक्स आदि को बंद रखने का आदेेश दिया गया है। लेकिन मंगलवार को कई माल संचालकों ने चोरी-छुपे सामान बेंचा। उनके द्वारा ग्राहकों को जुटाकर एकबार अंदर घुसाया जाता और कुछ देर बाद उनके खरीदारी करने के बाद बाहर किया जाता था।