फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When she did not have a child for 11 years, she resorted to black magic, the tantrik beat the woman, strangled her and made her drink water from the cesspit, leading to her death

Azamgarh News: 11 साल से नहीं हुई संतान तो लिया तंत्र मंत्र का सहारा, तांत्रिक ने महिला को पीटा, गला दबाया और नाबदान का पानी पिलाया, मौत

Mon, 07 Jul 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
When she did not have a child for 11 years, she resorted to black magic, the tantrik beat the woman, strangled her and made her drink water from the cesspit, leading to her death
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के पहलवानपुर गांव में झाड़-फूंक के चक्कर में एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने तांत्रिक के घर के सामने बने मंदिर पर शव को रखकर हंगामा किया। महिला की मौत के बाद तांत्रिक सोखा कंधरापुर थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन लोग सोखा और उसके साथियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सुबह किसी तरह पुलिस ने परिजनों को समझ़ा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


तहबरपुर थाना क्षेत्र के नैपुरा निवासिनी अनुराधा (35) पत्नी रंजीत यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भाई ने बताया कि सुधीर यादव महिला एक महीने से अपने मायके कंधरापुर थाना क्षेत्र के पहलवानपुर गांव में पिता बलिराम यादव के घर रह रही थी। 2014 में उसकी शादी हुई थी। इन 11 वर्षों में जब उसे कोई संतान नहीं हुई तो परिजनों ने तंत्र मंत्र का सहारा लेने की सोची। तब अनुराधा के मायके के ही एक कथित तांत्रिक चंदू ने 22 हजार रुपये लेकर महिला को संतान होने की गारंटी दी थी। रविवार की रात उसने झाड़फूंक के नाम पर महिला को न सिर्फ पीटा बल्कि गला दबाया और नाबदान का गंदा पानी भी पिला दिया। महिला की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे ऑटो से लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तांत्रिक उसे ऑटो से लेकर घर पहुंचा और परिजनों से कहा कि अभी यह बेहोश है थोड़ी देर में होश आ जाएगी तब घर ले जाना। इसके बाद वह ऑटो से कंधरापुर थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा। लेकिन लोग तांत्रिक और उसके साथियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग पर अड़े रहे। इसके कारण पुलिस शव को अपने कब्जे में नहीं ले सकी। पूरी रात ग्रामीण शव लेकर बैठे रहे और गांव में पुलिस तैनात रही। सुबह पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तांत्रिक ने मां काली की प्रतिमा के साथ ही बनाया है बहन का मंदिर
ग्रामीणों की मानें तो चंदू काफी दिनों से तांत्रिक क्रिया करता है। दूर-दूर से लोग उसके पास आते हैं। इसी बलबूृते उसने मां काली का एक भव्य मंदिर भी बनवाया था। इतना ही नहीं उसके एक बहन की मृत्यु हो गई थी। उसने वहीं बगल में ही उसका भी मंदिर बनवाया था।
20 हजार से एक लाख रुपये में होता था ठेका
पहले चंदू छोटे-मोटे तौर पर यह काम करता था। लेकिन, धीरे-धीरे उसे इसमें तरक्की दिखने लगी और वह किसी को संतान देने, किसी का भूत भगाने आदि के नाम पर 20 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का ठेका लेने लगा था। अनुराधा से भी उसने 22 हजार रुपये लिए थे।

कंधरापुर थाना क्षेत्र के पहलवानपुर गांव में अनुराधा नामक युवती की मौत हुई है। परिजनों ने इस मामले तांत्रिक चंदू, उसकी पत्नी और दो साथियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -मधुबन सिंह, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed