{"_id":"623766bc3a41f124391bbb47","slug":"wheat-is-to-be-procured-from-april-1-no-purchase-center-azamgarh-news-vns6440477102","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल से होनी है गेहूं की खरीद, नहीं बने क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल से होनी है गेहूं की खरीद, नहीं बने क्रय केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने इस बार एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू करने का निर्देश दिया है। गेहूं के समर्थन मूल्य में भी 40 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। गेहूं की खरीद शुरू होने में मात्र 10 दिन शेष हैं लेकिन अभी तक शासन की ओर से क्रय नीति जारी नहीं की गई है। इसकी वजह से अबतक जिले में क्रय केंद्रों का निर्धारण नहीं हो सका है।
किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य देने के लिए सरकार की ओर से प्रतिवर्ष उनके धान और गेहूं की खरीद क्रय केंद्रों के माध्यम से की जाती है। इस बार भी शासन की ओर से गेहूं खरीद का कार्य एक अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। वहीं इस बार मौसम अनुकूल होने के कारण जनपद में गेहूं का रिकार्ड गेहूं का उत्पादन का अनुमान लगाया जा रहा है। गेहूं खरीद शुरू होने में मात्र 10 दिन का समय शेष है लेकिन अभी तक जनपद में क्रय केंद्रों का निर्धारण नहीं हो सका है। क्योंकि शासन की ओर से अभी क्रय नीति की घोषित नहीं की गई है। क्रय नीति घोषित होने के बाद ही क्रय केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह की मानें तो जिले में इस बार गेहूं और सरसों का रकबा बढ़ा है। इस वर्ष मौसम बेहतर होने के कारण गेहूं की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।
0
फसल रकबा हेक्टेयर में उत्पादन एमटी में
गेहूं 240293 849680
जौ 2808 9616
मक्का 68 177
सरसो 2227 3225
चना 3316 4911
मटर 6242 7334
मसूर 44 62
अरहर 7878 10007
0
0
शासन की ओर से गेहूं खरीद के लिए समर्थन मूल्य की घोषणा कर दी गई है लेकिन अभी तक क्रय नीति घोषित नहीं की गई है। हमारी ओर से तैयारी पूरी है, क्रय नीति जारी होने के बाद क्रय केंद्रों का निर्धारण कर गेहूं की खरीद शुरू कर दी जाएगी।-आजाद भगत सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व।